ramcharitmanas
✕

प्रथम श्रेणी क्रिकेट से कुमार संगकारा का संन्यास

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (20:08 IST)
लंदन। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने सरे के साथ शानदार इंग्लिश काउंटी सत्र के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है।  
          
39 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लंकाशायर के खिलाफ अपनी अंतिम प्रथम श्रेणी पारी में नाबाद 35  रन बनाए। उन्होंने अपना अभियान आठ शतकों और 106.50 के औसत से 1,491 रन के साथ समाप्त किया। 
          
संगकारा ने बीबीसी से कहा, मुझे इसकी कमी काफी खलेगी लेकिन सही समय पर संन्यास लेना उचित होता है। काफी खिलाडी कड़वाहट और निराशा के साथ संन्यास लेते हैं लेकिन मैं बहुत कम अफ़सोस के साथ खेल को अलविदा कह रहा हूँ। मैं वाकई बहुत खुश हूं जिस तरह मैं खेला हूं और जो मैंने हासिल किया है।
          
उन्होंने कहा, कई बार आप लम्बे समय तक अड़े रह जाते हैं लेकिन मेरा मानना है कि आपको सही समय पर सही फैसला कर लेना चाहिए। 
 
संगकारा ने 2015 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वह अगले वर्ष ट्वंटी 20 में खेलना जारी रखेंगे। 
          
संगकारा ने 259 मैचों के अपने प्रथम श्रेणी करियर में 52.41 के औसत से 20862 रन बनाए जिसमें 64 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं। (वार्ता) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख