ramcharitmanas

कोलकाता टेस्ट : अंपायर केटलबोरो बीमार, तीसरे दिन नहीं करेंगे अंपायरिंग

Updated: शनिवार, 18 नवंबर 2017 (10:58 IST)
कोलकाता। गले में संक्रमण के कारण मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो शनिवार को यहां भारत और श्रीलंका के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन की अंपायरिंग से हट गए।
 
वेस्टइंडीज के जोएल विल्सन ने केटलबोरो की जगह ली जो नाइजेल लांग के साथ मैदान पर उतरे। भारत ने ईडन गार्डन्स पर तीसरे दिन के खेल की शुरुआत पहली पारी में पांच विकेट पर 74 रन से की।
 
बंगाल क्रिकेट संघ के अधिकारी ने बताया, 'केटलबोरो के गले में संक्रमण है और तीसरे अंपायर वेस्टइंडीज के विल्सन ने उनकी जगह ली है। चौथे अंपायर अनिल चौधरी को टीवी अंपायर बनाया गया है जबकि बंगाल क्रिकेट संघ के विनोद ठाकुर को अंपायरों के बोर्ड में शामिल किया गया। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख