Daily Horoscope
✕

डिंडा के सिर में चोट, दो दिन के आराम की सलाह

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (15:53 IST)
कोलकाता। बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को ईडन गार्डंस पर सोमवार को टी-20 अभ्यास मैच के दौरान अपनी ही गेंद पर कैच लपकने के प्रयास में माथे पर चोट लग गई।

 
 
यह घटना उस समय हुई जब बल्लेबाज बीरेंदर विवेक सिंह ने स्ट्रेट ड्राइव लगाया और डिंडा ने कैच लपकने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ से छूटकर माथे पर जा लगी। 
 
बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया, ‘डिंडा ने ड्रेसिंग रूम में लौटने से पहले ओवर पूरा किया। एहतियात के तौर पर उसका स्कैन कराया गया है। चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन उसे दो दिन आराम की सलाह दी गई है।’

बंगाल की टीम मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में 21 फरवरी को कटक में मिजोरम के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। (भाषा)
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख