Hanuman Chalisa

कोहली ने वो पहली बार किया जो धोनी अक्सर करते थे

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (14:00 IST)
बर्मिंघम। कप्तान विराट कोहली ने 149 रनों की कप्तानी पारी खेलकर पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की वापसी करा दी। विराट के शतक की बदौलत भारत की टीम इंग्लैड से सिर्फ 13 रनों से ही पीछे है। कल की पारी में विरोट कोहली ने वह किया जो अक्सर टेस्ट में महेंद्र सिंह धोनी करते थे।
कल यह पहला वाक्या था जब विराट कोहली ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ साझेदारी निभाई, खासकर टेस्ट मैच में। 184 पर 8 विकेट खो चुकी टीम इंडिया को 274 तक विराट कोहली ने ही पहुंचाया। उमेश यादव के साथ की गई 57 रनों की साझेदारी में उमेश ने सिर्फ 1 रन बनाया। यह विराट के खेल के अनूरुप नहीं दिखता।
 
हां, यह धोनी कई बार भारतीय टीम के लिए कर चुके हैं। नाजुक मौकों पर पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ उन्होंने कई साझेदारियां निभाई है भले ही वह टेस्ट का पहला दिन हो या पांचवा। 2007 के इंग्लैंड दौरे पर भी धोनी अंत तक टिके रहे और सामने दिख रही हार को ड्रॉ में तबदील कर दिया। यह सीरीज भारत 1-0 से जीता था।    

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख