biodatamaker
✕

विराट कोहली की बल्लेबाजी देख खुल गईं सैम कुरेन की आंखें...

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (13:10 IST)
बर्मिंघम। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने कहा कि अपने दूसरे टेस्ट में इस तरह की गेंदबाजी करना सपने जैसा है, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर लगा कि अभी उन्हें और मेहनत करने की जरूरत है। कोहली ने 22वां टेस्ट शतक जमाया, हालांकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 22 रन की बढत बना ली।

कुरेन ने कहा कि कोहली और ईशांत शर्मा के बीच 57 रन की साझेदारी मेजबान गेंदबाजों के लिए निराशाजनक थी, लेकिन वे तीसरे दिन वापसी की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, एक समय भारत के पांच विकेट 100 रन पर गिर गए थे और लग रहा था कि हमारा शिकंजा कस गया है, लेकिन विराट ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, आजकल नौवें, दसवें और 11वें नंबर के बल्लेबाज भी टिककर खेल जाते हैं। यह साझेदारी परेशान करने वाली थी, लेकिन हम अब सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगे। इसका श्रेय शानदार पारी को जाता है। यह मेरा दूसरा ही मैच है, लेकिन कोहली की बल्लेबाजी को देखकर लगा कि मुझे अभी और मेहनत करनी होगी। कुरेन ने 74 रन देकर चार विकेट लिए।

कुरेन ने कहा, मेरे लिए निजी तौर पर यह खास दिन था। यह सपने जैसा था। आपको जब तक पता नहीं चलता कि स्विंग मिलेगी या नहीं, तब तक आप गेंदबाजी नहीं करते। हवा अच्छी बह रही थी और स्विंग मिल रही थी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख