sundarkand
✕

पीटरसन की टीम इंडिया को चेतावनी, असली टीम तो अब आ रही है

Updated: बुधवार, 20 जनवरी 2021 (12:55 IST)
नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ट्वीट कर भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार जीत का भरपूर जश्न मनाने के लिए कहा लेकिन साथ ही आगाह भी किया कि उसका मुकाबला करने के लिए असली टीम तो अब पहुंच रही है।
 
पीटरसन ने मंगलवार को ब्रिसबेन टेस्ट में भारत की तीन विकेट से जीत के बाद यह ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘इंडिया (भारत)- यह (इस) ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं क्योंकि यह सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है।
 
पीटरसन ने इंग्लैंड की टीम के आगामी दौरे के संदर्भ में लिखा, 'लेकिन असली टीम तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है जिसे आपको हराना होगा अपने घर में।' उन्होंने आगे लिखा, 'सतर्क रहें। दो सप्ताह में बहुत अधिक जश्न मनाने से सावधान रहें।' 
 
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख