dharma sangrah
✕

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रत्येक टीम मजबूत: विलियमसन

Updated: बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 (18:08 IST)
हेमिल्टन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में उनकी टीम भले ही दूसरे पायदान पर आ गई हो लेकिन किसी भी टीम को कमजोर समझना बड़ी लापरवाही होगी।
 
 
कीवी कप्तान ने बंग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले यह बात कही। न्यूजीलैंड और बंग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टेस्ट यहां गुरुवार से शुरू हो रहा है। बंग्लादेश ने आज तक कीवी जमीन पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। न्यूजीलैंड आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नौवें नंबर वाली बंग्लादेश की टीम को हराकर लगातार पांचवीं टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। 
 
बंग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्वसंध्या पर विलियमसन ने कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रत्येक टीम एक खतरा है और उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। 
 
कीवी कप्तान ने कहा, हाल के समय में मजबूत टीमों को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। ये सभी टीमें बहुत प्रतिभाशाली हैं। हमने देखा कि श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। जो कि एक बहुत ही शानदार प्रयास था। दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम को कहीं भी हराना काफी मुश्किल होता है। यह दर्शाता है कि कोई टीम किसी भी टीम को हरा सकती है। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से पराजित करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। वहीं वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख