Hanuman Chalisa
✕

कपिल देव ने रतन टाटा की विनम्रता को याद किया

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (11:39 IST)
Kapil Dev pays tribute to Ratan Tata :  भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा को उनकी विनम्रता और जानवरों के प्रति प्रेम के लिए याद करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता के बाद की देश की शीर्ष 10 हस्तियों में शामिल रहेंगे।
 
‘इंडिया इंक’ के दिग्गज और टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया।
 
कपिल ने गोल्फ के एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘स्वतंत्रता के बाद से अगर हमें 10 महान हस्तियों को चुनना है तो वह इसमें नीचे नहीं बल्कि सबसे ऊपर होंगे। उन्होंने एक उदाहरण पेश किया कि कैसे एक उद्योग बनाया जाना चाहिए और यह भी अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए।’’
 
ALSO READ: रतन टाटा ने मुश्किल वक्त में की थी इन खिलाड़ियों की मदद, 4 ने जिताया है वर्ल्ड कप


 
कपिल ने कहा, ‘‘मैं उनसे कई बार मिला हूं। उनका ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ बहुत अच्छा था और उन्हें जानवरों से बहुत प्यार था, मुझे सबसे ज्यादा यही पसंद था। उनकी मानवता और विनम्रता ने उन्हें ऐसा बनाया। आप हमेशा अच्छे लोगों को याद रखते हैं। और उन्होंने देश के लिए जो किया, उनके उद्योग ने जो किया उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।’’ (भाषा)


ALSO READ: रतन टाटा के निधन से सचिन-विराट-युवराज सहित खेल जगत दुखी, भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख