dharma sangrah
✕

पहले खुद सुधरो, कांबली की हालत पर वनडे विश्वकप विजेता कप्तान ने दिया बयान

हम से ज्यादा कांबली को खुद अपनी मदद की जरूरत: कपिल

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 (18:24 IST)
महान हरफनमौला कपिल देव ने सोमवार को भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें इस संकट से उबरने के लिए खुद प्रयास करने की जरूरत है।

कांबली शराब से जुड़ी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में दिग्गज कोच रमाकांत आचरेकर की याद में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 52 साल का यह पूर्व खिलाड़ी काफी कमजोर दिखाई दिया। उन्हें अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर को हाथ पकड़कर रोकते हुए देखा गया।

कपिल ने कांबली की स्थिति पर दुख व्यक्त किया और बाहरी सहायता के साथ-साथ स्वयं सहायता की आवश्यकता पर बल दिया।

कपिल ने कहा, ‘‘हम सभी को उनका समर्थन करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन हमारे से अधिक उसे खुद का समर्थन करना है। अगर कोई व्यक्ति खुद का ख्याल नहीं रख सकता तो हम उसका ख्याल नहीं रख सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो देखा है, उससे सभी क्रिकेटर बहुत दुखी हैं। मैं चाहता हूं कि उनके सबसे करीबी दोस्त उन्हें कुछ मदद दिलवाएं, ताकि वह खुद का ख्याल रख सकें और रिहैब में वापस जा सकें। लोगों को यह बीमारी होती है लेकिन आपको रिहैब में वापस जाना पड़ता है।’’

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज कांबली ने पिछले कुछ वर्षों में कई स्वास्थ्य चुनौतियों से संघर्ष किया है। उन्हें 2012 में ‘एंजियोप्लास्टी’ करानी पड़ी थी। इसके बाद 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। शराब की लत से जूझने के कारण उन्हें कई बार रिहैबिलिटेशन के लिए जाना पड़ा। इससे उनके समग्र स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ा।

कांबली ने भारत के लिए 104 एकदिवसीय और 17 टेस्ट में क्रमश: 2477 और 1084 रन बनाये है।कांबली ने स्कूल स्तर पर तेंदुलकर के साथ ऐतिहासिक 664 रन की अटूट साझेदारी की थी। (भाषा)<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख