ramcharitmanas

पहले 8 साल में 17 और अगले 4 साल में 18 टेस्ट शतक जड़ गए जो रूट

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (15:33 IST)
इंग्लैंड के तकनीकी रूप से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जो रूट ने आजकल 22 गज की पिच पर कोहराम मचा रखा है। जो रूट अब नित्य नए दिन टेस्ट क्रिकेट में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं। लेकिन उनकी असली नजर सचिन तेंदुलकर के 16000 टेस्ट रनों से पर जाने पर है।

हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने दोहरा शतक जमा कर कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पिछले 4 सालों में उतने टेस्ट शतक बना दिए जितने वह अपने करियर के शुरुआती 8 सालों में भी नहीं बना पाए थे।

साल 2012 में नागपुर की विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में जो रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था। साल 2012 से 2020 तक उन्होंने 17 टेस्ट शतक लगाए।

लेकिन COVID Pandemic में पता नहीं ऐसा क्या जादू चला कि वह अपने समकालीन बल्लेबाजों को पर करते चले गए। पिछले 4 साल में यानी कि साल 2021 से लेकर साल 2024 तक वह 18 शतक जड़ चुके हैं।

पूर्व इंग्लैंड कप्तान जो रूट ने इस दौरान उन्होंने 54 की औसत से 5243 रन बनाए जिसमें 18 शतक शामिल थे। उनके कुल शतक 34 हो गए और वह अब फैब 4 में सबसे शीर्ष पर हैं। स्टीव स्मिथ निरंतर रहे और उन्होंने 45 की औसत से 2521 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 टेस्ट शतक जड़े और उनके कुल शतकों का आंकड़ा 32 हो गया।

केन विलियमसन अब भी तीसरे स्थान पर ही खड़े है। उन्होंने बीते 4 सालों में 68  की शानदार औसत के साथ 2419 रन बनाए। इन दौरान उन्होंने 11 शतक लगाए और उनके शतकों का कुल आंकड़ा भी 32 हो गया।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख