suvichar
✕

झूलन गोस्वामी चोट के कारण टी-20 श्रृंखला से बाहर

Updated: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (12:16 IST)
पोशेफ्स्ट्रम। एड़ी की चोट के कारण भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को यहां शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 श्रृंखला नहीं खेल सकेगी।
 
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि झूलन को एड़ी में चोट लगी है और उसका आज एमआरआई कराया गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने स्थानीय डॉक्टर से सलाह के बाद यह पाया कि उसे कुछ सप्ताह आराम की जरूरत है। वापसी के बाद वह पैरों के विशेषज्ञ से बात करेगी और बेंगलूरू में एनसीए में रिहैबिलिटेशन शुरू करेगी।
 
गोस्वामी ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में दो मैच खेलकर पांच विकेट लिए। वह तीसरा और आखिरी वनडे नहीं खेल सकी थी। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख