Daily Horoscope

16 साल की जेमिमा रोड्रिगेज ने जमाया दोहरा शतक

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (00:39 IST)
औरंगाबाद। मुंबई की 16 साल की जेमिमा रोड्रिगेज ने रविवार को अंडर-19 एकदिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में 163 गेंद में 202 रनों की पारी खेली। दाएं हाथ की बल्लेबाज जेमिमा औरंगाबाद में सौराष्ट्र के खिलाफ 50 ओवर के घरेलू मैच में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
 
मात्र 13 बरस की उम्र में अंडर-19 टीम में पहली बार जगह बनाने वाली जेमिमा ने इस टूर्नामेंट में दो शतक जड़े हैं और अंडर-19 सुपर लीग मैचों में उनका औसत 300 से ऊपर है।
 
जेमिमा काफी कम उम्र में खेल से जुड़ीं और गेंदबाज के रूप में शुरुआत करने के बाद शीर्ष क्रम की बल्लेबाज बनीं। वो आम तौर पर पारी की शुरुआत करती हैं या तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करती हैं।
 
जेमिमा अंडर-17 हॉकी में भी मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 50 ओवर में दो विकेट पर 347 रन बनाए। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख