dharma sangrah
✕

भारी सुरक्षा के बीच न्यूयॉर्क शहर मैराथन के लिए तैयार

Updated: रविवार, 5 नवंबर 2017 (22:47 IST)
न्यूयार्क। न्यूयॉर्क में हुए हमले के पांच दिन बाद आज यह शहर अपनी एकजुटता दिखाने के लिए तैयार है। आज मैराथन में भाग लेने वाले दुनियाभर के 50,000 प्रतिभागियों का समर्थन करने के लिए 25 लाख लोग न्यूयार्क की सड़कों पर उतरेंगे। पांच दिन पहले 9/11 मेमोरियल के पास मैनहट्टन में एक उज्बेक हमलावर ने आठ लोगों को मार डाला था और 12 अन्य को घायल कर दिया था।
 
मेयर बिल डी ब्लासियो ने इस तय कार्यक्रम को बरकरार रखा और यह संकल्प लिया, ‘‘हम नहीं डरेंगे। हमें कोई डिगा नहीं सकेगा।’’ शहर में इस रेस के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छतों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। (भाषा) 
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख