भारतीय टीम को बड़ा झटका, कमर की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर बुमराह
Hybrid Model समझौते के तहत भारत टूर्नामेंट के अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा
Champions Trophy 2025 Jasprit Bumrah : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर की चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। चयन समिति ने पाकिस्तान में 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बुमराह की जगह हर्षित राणा (Harshit Rana) को टीम में शामिल किया है।
चयनकर्ताओं ने वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) को भी टीम में शामिल किया है। वह यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की जगह लेंगे, जिन्हें शुरुआत में घोषित टीम में शामिल किया गया था।
हाइब्रिड मॉडल (Hybrid Model) समझौते के तहत भारत टूर्नामेंट के अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें