1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. jasprit bumrah hits back at trolls after india win asia cup

एशिया कप : जीत के बहाने जसप्रीत बुमराह ने राजस्थान पुलिस पर मारा ताना

Jasmeet Bumrah
टीम इंडिया ने बांग्‍लादेश को फाइनल मैच में हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार एशिया कप जीत लिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीत के बाद बुमराह ने ट्रॉफी के साथ टि्वटर पर तस्‍वीर पोस्‍ट की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने राजस्थान ट्रैफिक पुलिस पर ताना मारा
 
बुमराह ने ट्‍विटर पर लिखा- 'कुछ लोग अपनी क्रिएटिविटी (रचनात्‍मकता) का उपयोग साइनबोर्ड पर करते हैं। उम्‍मीद है कि यह तस्‍वीर भी उस काम आएगी। 
 
गौरतलब है कि पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में बुमराह ने पाकिस्‍तान के खिलाफ नो बॉल डाली थी। इस गेंद पर फखर जमां का विकेट गिरा था, लेकिन गेंद के नोबॉल होने की वजह से जमां नॉट आउट करार दिए गए थे। बाद में यह नो बॉल टीम इंडिया के लिए काफी भरी पड़ी थी, क्‍योंकि जमां ने 114 रन की शतकीय पारी खेली थी। इस पारी के बूते पाकिस्‍तान ने बड़ा स्‍कोर खड़ा किया था और भारत को हार मिली थी।
 

अगला लेख
विंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए धवन भारतीय टीम से बाहर, मयंक और सिराज करेंगे पदार्पण