1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Jasprit Bumrah clear airs regarding fitness and rumours of bed rest

Bed Rest की खबरों को जसप्रीत बुमराह ने बताया Fake News, कहा हंसी आ गई

Jasprit Bumrah
बुधवार शाम को सूत्रों से हवाले चल रही खबर को जसप्रीत बुमराह ने फेक बताया है। दरअसल सिडनी टेस्ट में पीठ की सूजन के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी ना करवाने वाले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस के बारे में सब जानना चाहते हैं। खासकर तब जब चैंपियन्स ट्रॉफी में 1 महीना बाकी है।

कई खबरे आ रहीं है कि शायद चैंपियन्स ट्रॉफी के शुरुआती मैच जसप्रीत बुमराह नहीं खेल पाए। लेकिन इन सब अटकलों पर जसप्रीत बुमराह की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। एक खबर पर जिसमें लिखा था कि जसप्रीत बुमराह को बिस्तर का आराम बताया गया है, उन्होंने उसको फेक बताया है।उन्होंने इस खबर को हास्यास्पद भी करार दिया।
दिसंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ बने थे जसप्रीत बुमराह

भारत के तेज गेेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को आईसीसी ‘प्लयेर ऑफ द मंथ’ के खिताब से नवजा गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को दिसंबर 2024 के प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा की। बुमराह ने पैट कमिंस और डेन पैटर्सन को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता। उन्हें दूसरी बार पुरुष वर्ग में आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है। बुमराह ने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज केे तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14.22 की औसत से 22 विकेट लिए थे।

पुरस्कार जीतने के बाद बुमराह ने कहा, “दिसंबर के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर मैं रोमांचित हूं। व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत होना हमेशा अच्छा होता है और अपने प्रयासों के लिए पहचाना जाना हमेशा अच्छा लगता है।”


लेखक के बारे में
WD News Desk
अगला लेख
सिर्फ 310 रुपए देकर चैंपियन्स ट्रॉफी का मजा स्टेडियम में ले सकेंगें पाक फैंस