sundarkand
✕

एंडरसन बने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (00:33 IST)
लंदन। जेम्स एंडरसन आज टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे और इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए। इस तेज गेंदबाज ने यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ लाड्र्स में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्रेग ब्रेथवेट का विकेट लेकर हासिल की। 
 
पहली पारी में दो विकेट लेकर एंडरसन ने अपने विकेटों की संख्या 499 पर पहुंचायी थी और आज दूसरी पारी में उन्होंने शुरू में ही इनस्विंगर पर ब्रेथवेट को बोल्ड करके 500वें विकेट का इंतजार लंबा नहीं खिंचने दिया।
 
एंडरसन से पहले मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट), शेन वार्न (708), अनिल कुंबले (619), ग्लेन मैकग्रा (563) और कर्टनी वॉल्श (519) ने टेस्ट मैचों में 500 से अधिक विकेट लिए। मैकग्रा ने भी 2005 में लाड्र्स पर ही यह उपलब्धि हासिल की थी। वाल्श इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले गेंदबाज थे। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख