suvichar
Wed, 21 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. James Anderson, England fast bowler, Chennai Test

इंग्लैंड को लगा झटका, एंडरसन चेन्नई टेस्ट से बाहर

James Anderson
चेन्नई। इंग्लैंड को गुरुवार को उस समय करारा झटका लगा, जब उसका तेज गेंदबाज जेम्स  एंडरसन शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरू होने वाले 5वें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में नहीं खेल  पाएगा।
कप्तान एलिस्टेयर कुक के अनुसार इंग्लैंड के टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले  गेंदबाज एंडरसरन पूरे शरीर में दर्द के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। यह तेज गेंदबाज  कंधे की चोट के कारण अगस्त से क्रिकेट से बाहर था और उसने भारत में 5 मैचों की सीरीज  के दूसरे टेस्ट में खेलकर ही वापसी की थी। 
 
कुक ने मैच से पूर्व कहा कि दुर्भाग्य से जिमी नहीं खेल पाएगा, पिछले मैच के  बाद उसके शरीर में दर्द है इसलिए जोखिम नहीं लिया जाएगा। उसके टखने और कंधे में भी दर्द  है। हम उसकी देखभाल की कोशिश कर रहे हैं। 
 
स्टुअर्ट ब्रॉड पर फैसला गुरुवार को अभ्यास के बाद लिया जाएगा। ब्रॉड अपने दाहिने पैर में टेंडन  में खिंचाव के कारण 2 टेस्ट में नहीं खेल पाए थे लेकिन इंग्लैंड के अंतिम ट्रेनिंग सत्र के दौरान वे अपनी फिटनेस साबित करना चाहेंगे। (भाषा)