dharma sangrah
✕

जैक कैलिस ने क्यों कटाई आधी दाढ़ी? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (14:02 IST)
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जैक कैलिस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका आधा चेहरे पर दाढ़ी है और आधा चेहरा शेव किया हुआ नजर आ रहा है।
 
कैलिस ने एक अच्छे काम के लिए पैसे जुटाने के मकसद से चैलेंज लेते हुए आधा चेहरा शेव कर लिया। कैलिस ने इंस्टाग्राम पर खुद इसका खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने गोल्फ के विकास और गैंडों के संरक्षण के लिए अपना आधा चेहरा शेव किया है।
 
कैलिस ने ये तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अगले कुछ दिन दिलचस्प रहने वाले हैं। ये सब अच्छे काम के लिए है।' कैलिस के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। कई लोगों ने उन्हें इतिहास का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर भी करार दिया। 
 
एक प्रशंसक ने कहा कि लेफ्ट से कैलिस बेहतरीन कवर ड्राइव खेल रहे हैं तो राइट से वह बाउंसर फेंक रहे हैं। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, बॉल की साइनी और रफ साइड। बच्चों इस तरह रिवर्स स्विंग होती है।
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख