Daily Horoscope
✕

एक दिन पहले ही लगाए थे 5 छक्के, नीलामी में मिले 5 करोड़

Updated: मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (20:52 IST)
मुंबई। आईपीएल नीलामी से एक दिन पहले मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने रणजी ट्रॉफी मैच में बड़ौदा के स्पिनर स्वप्निल सिंह की पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर बल्लेबाजी की अपनी काबिलियत पेश की, जिसका उन्हें नीलामी में फायदा मिला। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी को रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 करोड़ रुपए की मोटी धनराशि में खरीदा।
 
 
अरमान जाफर, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान की तरह दुबे स्कूली क्रिकेट से नहीं उबरे, बल्कि उन्होंने वर्तमान रणजी सत्र में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को इस मुकाम पर पहुंचाया। 
 
बाएं हाथ के बल्लेबाज दुबे ने मुंबई प्रीमियर लीग में अनुभवी स्पिनर प्रवीण तांबे पर लगातार 5 छक्के लगाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
 
मुंबई क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा कि वह पहले काफी मोटा था लेकिन उसने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। 
 
उन्होंने कहा, 'दुबे ने आयु वर्ग की क्रिकेट खेलनी शुरू की लेकिन इसके बाद निजी कारणों से उन्होंने ब्रेक ले लिया। रणजी ट्रॉफी में पदार्पण से पहले वह अंडर-19, अंडर-23 क्रिकेट में खेले थे। वह अब अपनी क्रिकेट के प्रति काफी गंभीर है।'

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख