dharma sangrah
✕

IPL League 2020 में धोनी और फ्लेमिंग से क्रिकेट के गुर सीखने का मौका मिलेगा : Sam Curran

Updated: शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (18:07 IST)
चेन्नई। इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन ने चेन्नई सुपर किंग्स में चुने जाने को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के दिमाग से ‘सीखने का मौका ’ बताया है। 
 
आईपीएल नीलामी में इंग्लैंड के सबसे महंगे खिलाड़ी बने कुरेन को चेन्नई टीम ने 5.5 करोड़ रुपए में खरीदा। चेन्नई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लगी थी। 
 
कुरेन ने अपनी नई टीम द्वारा डाले गए वीडियो में कहा, ‘चेन्नई आकर अपने नए साथियों से मिलने, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मिलने को बेताब हूं। मेरे लिए यह उनसे सीखने का सुनहरा मौका है और उम्मीद है कि हम ट्रॉफी जीतेंगे।’ 
कुरेन पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे जिन्होंने एक हैट्रिक भी लगाई थी। लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण टीम ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। 
 
उन्होंने कहा, ‘मुझे चेन्नई में खेलने का इंतजार है। पिछले साल मैने चेन्नई के खिलाफ खेला और इस बार चेन्नई टीम में रहूंगा। यह काफी खास होगा। हम दर्शकों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।’

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख