महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को फिर मिली कमान, देखें पूरा शेड्यूल
Team India Squad for Women's T20 World Cup : स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) 3 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी।
शीर्ष क्रम की बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatiya) और स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) को भी टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा।
स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।
इस टूर्नामेंट की मेजबानी पहले बांग्लादेश को करनी थी लेकिन वहां राजनीतिक अशांति के कारण इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया था।
भारत को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय टीम अपनी पहली टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर टूर्नामेंट में उतरेगी। (भाषा)
महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
The updated schedule for the ICC Womens #T20WorldCup 2024 is here!
— ICC (@ICC) August 27, 2024
More https://t.co/fgAzNpv1I7 pic.twitter.com/XoCqKETvAI
टूर्नामेंट का कार्यक्रम इस प्रकार है :
3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
3 अक्टूबर गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह
4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह
5 अक्टूबर, शनिवार, आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह
6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह
8 अक्टूबर, मंगलवार, आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह
9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई
10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह
11 अक्टूबर, शुक्रवार, आस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई
12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह
12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई
13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम आस्ट्रेलिया, शारजाह
14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
17 अक्टूबर, गुरुवार, पहला सेमीफाइनल , दुबई
18 अक्टूबर, शुक्रवार, दूसरा सेमीफाइनल , शारजाह
20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई।

