biodatamaker
✕

डकेट का विकेट निकाला लेकिन पहले सत्र में महंगे रहे भारतीय गेंदबाज

ब्रुक के आक्रामक रवैये से पहले भारत ने चटकाए दो विकेट

Written By WD Sports Desk
Updated: रविवार, 3 अगस्त 2025 (18:22 IST)
ENGvsIND मोहम्मद सिराज ने आठ ओवर के शानदार स्पैल में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप को चलता कर पांच मैचों की श्रृंखला के आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को यहां भारत का पलड़ा थोड़ा भारी किया लेकिन हैरी ब्रुक ने 30 गेंद में 38 रन की आक्रामक पारी से मैच को बराबरी पर ला दिया है।

श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहे इंग्लैंड ने जीत के लिए रिकॉर्ड 374 रन का पीछा करते हुए मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में लंच तक तीन विकेट पर 164 रन बना लिये। टीम को जीत के लिए और 210 रन की जरूरत है जबकि भारत जीत से सात विकेट से दूर है।

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 50 रन पर से आगे से की।मैच तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैक क्रॉली को आउट करने के बाद सिराज ने चौथे दिन आकाशदीप के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने की जिम्मेदारी उठाते हुए एक और शानदार स्पैल डाला। उन्होंने इस दौरान बेन डकेट और ओली पोप को कई बार परेशान किया।

लंच के लिए खेल रोके जाते समय जो रूट 23 और हैरी ब्रुक 38 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।रूट ने इस दौरान सिराज के खिलाफ दो शानदार कवर ड्राइव लगाये।

आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे ब्रुक को इस दौरान जीवनदान भी मिला जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कैच पकड़ने के बाद मोहम्मद सिराज का पैर बाउंड्री लाइन से टकरा गया और यह छह रन में बदल गया।

ब्रुक ने इससे पहले आकाशदीप के खिलाफ अपनी पारी का पहला छक्का जड़ा था। जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने कृष्णा के खिलाफ दो बेहतरीन चौके जड़े।(भाषा)<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख