Daily Horoscope
✕

हैदराबाद टेस्ट में विंडीज के खिलाफ उमेश और भारत का 'परफेक्ट-10'

Updated: रविवार, 14 अक्टूबर 2018 (18:43 IST)
हैदराबाद। तेज गेंदबाज उमेश यादव (133 रनों पर 10 विकेट) के करियर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने विंडीज के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन रविवार को 10 विकेट से एकतरफा जीत अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 से क्लीनस्वीप कर ली।
 
 
भारत ने विंडीज की दूसरी पारी को 46.1 ओवरों में 127 रनों पर ढेर कर दिया था जिससे उसे 72 रनों का मामूली लक्ष्य हासिल हुआ था और उसने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति से चंद ओवर पहले बिना कोई विकेट खोए 16.1 ओवरों में 75 रन बनाने के साथ जीत अपने नाम कर ली। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने चौका लगाकर भारत के लिए विजयी रन बटोरा। उन्होंने और लोकेश राहुल दोनों ने नाबाद बराबर-बराबर 33-33 रनों की पारियां खेलीं।
 
भारत ने इससे पहले राजकोट टेस्ट को भी 3 दिन में समाप्त कर दिया था जिसमें उसे पारी और 272 रनों से करियर की सबसे बड़ी जीत मिली थी। भारत ने इसी के साथ दूसरा मैच 10 विकेट से अपने नाम कर लिया और सीरीज को 2-0 से जीता, जो उसकी विंडीज के खिलाफ लगातार 7वीं सीरीज जीत है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख