Hanuman Chalisa
✕

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर मैथ्यू वेड बोले, वेगनेर की तरह प्रभावी नहीं होगा भारत का तेज आक्रमण

Updated: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (13:07 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड का मानना है कि आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का मजबूत तेज आक्रमण बाउंसर फेंकने वाले न्यूजीलैंड के नील वेगनेर की तरह प्रभावी नहीं होगा। वेगनेर ने पिछले सत्र में टेस्ट श्रृंखला के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर बाउंसर्स की बौछार कर दी थी। उन्होंने स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन को मिलाकर 10 बार आउट किया। भारतीय टीम को साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।
ALSO READ: घरेलू टेस्ट श्रृंखला में भारतीयों पर छींटाकशी करने से बच सकते हैं मैथ्यू वेड
वेड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा कि टीमें कोशिश कर सकती हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे कामयाब होंगी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी ने उतने बाउंसर डाले होंगे जितने वेगनेर ने और वह भी लगातार। उसने विकेट भी चटकाए। उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाज भी कोशिश करेंगे लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे उतने प्रभावी होंगे। वेगनेर के पास अनुभव है। मैंने ऐसा गेंदबाज नहीं देखा, जो बाउंसर इतने सटीक डालता हो।
 
वेड ने कहा कि विराट कोहली की टीम के खिलाफ श्रृंखला टिम पेन की टीम के लिए सबसे कठिन चुनौतियों में से एक होगी। उन्होंने कहा कि हर किसी को इसका इंतजार है। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भारतीय टीम आक्रामक है और काफी कठिन चुनौती पेश करती है। मैदान पर विराट को देखिए। वह जीत के इरादे से ही उतरता है और सभी में जोश भरता है। यह बहुत बड़ी चुनौती होगी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख