Hanuman Chalisa
✕

कुल्टर नाइल को भरोसा, ऑस्ट्रेलिया अगले मैच में वापसी करेगा

Updated: रविवार, 3 मार्च 2019 (23:46 IST)
नागपुर। भारत के हाथों पहले वनडे में छह विकेट से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अगले मुकाबले में वापसी करेगा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कुल्टर नाइल ने भरोसा जताया है कि ऑस्ट्रेलिया अपने ट्वंटी-20 सीरीज के प्रदर्शन को दोहराएगा और अगले मैच में भारत को हराएगा।
 
गौरतलब है कि भारत को ट्वंटी-20 सीरीज में 2-0 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया शनिवार को हैदराबाद में हुए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत से 6 विकेट से हार गया था। 
 
कुल्टर नाइल ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमारे हाथ से सीरीज निकल गई है। उन्होंने सीरीज में बढ़त ले ली है इसलिए उनका पलड़ा भारी लग रहा है लेकिन यह काफी करीबी मुकाबला था। हमने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन अंत में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और हमसे मैच छीन लिया। मुझे लगता है कि यह काफी करीबी मुकाबला था और अगले 4 मैचों में काफी अच्छा और कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
 
उल्लेखनीय है कि कुल्टर नाइल ने पहले मुकाबले में 46 रन देकर 2 विकेट लिए थे जबकि पहले ट्वंटी-20 मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे और 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 मार्च को नागपुर में खेला जाएगा।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख