suvichar

ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 321 रन से रौंदा

Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2018 (19:47 IST)
मुंबई। बेथ मूनी (115) के जबर्दस्त शतक के दम पर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भारत ए को यहां खेले गए अभ्यास मैच में मंगलवार को 321 रन के विशाल अंतर से रौंद दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 413 रन बनाने के बाद भारत ए को 29.5 ओवर में 92 रन ढेर कर दिया।

भारत ए की तरफ से कप्तान अनुजा पाटिल ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। प्रिया पूनिया ने 13, सरीका कोली ने 11, सोरहाना आशा ने 11 और कविता पाटिल ने 14 रन बनाए। मैगन शट ने 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए जबकि एलिस पैरी को 14 रन पर दो विकेट और अमांडा वेलिंगटन को 11 रन पर दो विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलियाई पारी में मूनी ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 83 गेंदों पर 115 रन में 18 चौके लगाए। एश्लेग गार्डनर ने मात्र 44 गेंदों पर नौ चौके और छ: छक्के उड़ाते हुए 90 रन ठोके। ओपनर निकोल बोल्टन ने 38 गेंदों पर 58 रन में 10 चौके और एक छक्का लगाया जबकि पैरी ने 58 गेंदों पर 65 में नौ चौके और एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब 8 मार्च को भारत ए के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच खेलेगी। मेहमान टीम इसके बाद बड़ौदा रवाना होगी, जहां वह भारतीय टीम के साथ तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख