Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ताहिर को 5 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को हराया

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (14:31 IST)
ईस्ट लंदन (दक्षिण अफ्रीका)। लेग स्पिनर इमरान ताहिर के 5 विकेटों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को जिम्बाब्वे को 34 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 160 रन बनाए और फिर ताहिर (23 रन पर 5 विकेट) की फिरकी के जादू की बदौलत मेहमान टीम को 126 रनों पर ढेर कर दिया।
 
 
ताहिर नई गेंद से गेंदबाजी करने उतरे और उन्होंने जिम्बाब्वे के पहले 3 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने दूसरे स्पैल में लगातार गेंदों पर 2 विकेट और हासिल किए जिससे मेहमान टीम का स्कोर 6 विकेट पर 65 रन हो गया।
 
पीटर मूर ने बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी पर लगातार 4 छक्के मारे और ब्रैंडन मावुता के साथ 8वें विकेट के लिए 19 गेंदों में 53 रन जोड़कर जिम्बाब्वे को उम्मीद की किरण दिखाई लेकिन यह साझेदारी टूटते ही मेहमान टीम की हार तय हो गई। मूर ने 21 गेंदों में 44 जबकि मावुता ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए।
 
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए पदार्पण कर रहे रेसी वान डेर दुसेन ने 56 रन की पारी खेली। वे उस समय क्रीज पर उतरे, जब टीम दूसरे ओवर में 11 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। दुसेन ने डेविड मिलर (39) के साथ चौथे विकेट के लिए 66 गेंद में 87 रन की साझेदारी भी की। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी 20 गेंदों में 34 रन की पारी खेली।
 
जिम्बाब्वे की ओर से काइल जार्विस ने 37 रन पर 3 जबकि क्रिस एमपोफू ने 24 रन पर 2 विकेट चटकाए। जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान और लेग स्पिनर मावुता ने 4 ओवर में 19 रन पर 1 विकेट हासिल किया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख