Daily Horoscope
✕

अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित

Updated: रविवार, 3 दिसंबर 2017 (18:15 IST)
नई दिल्ली। भारत ने अगले वर्ष न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए रविवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। अखिल भारतीय जूनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने टीम की घोषणा की। टीम की कमान 17 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शाह के हाथों में रहेगी जबकि शुभम गिल उपकप्तान होंगे। 
 
न्यूजीलैंड के 4 शहरों में अगले साल 13 जनवरी से 3 फरवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन वेस्टइंडीज समेत कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन देश के 4 शहरों में 7 स्थानों पर किया जाएगा और यह 22 दिनों तक चलेगा। 
 
भारत और ऑस्ट्रेलिया 3-3 बार आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप अपने नाम कर चुके हैं। भारत को गत वर्ष बांग्लादेश में हुए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख