Bhai Dooj
✕

शाकिब अल हसन और मेहदी हसन की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में उछाल

Updated: सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (18:14 IST)
दुबई। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और ऑफ स्पिनर मेहदी हसन ने विंडीज के खिलाफ दूसरे और फाइनल टेस्ट के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।
 
 
बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट पारी और 184 रनों से जीता था। इस जीत में मेहदी ने मैच में कुल 12 विकेट निकाले थे, जो उनका और बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था जिसकी बदौलत 21 साल के ऑफ स्पिनर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में 14 स्थान के सुधार के साथ 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 696 रेटिंग अंक हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
 
शीर्ष-10 गेंदबाजों की रैंकिंग में इसके अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तान के यासिर शाह 1 स्थान उठकर जेसन होल्डर की जगह 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं, वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष-20 में कोई बदलाव नहीं है।

बांग्लादेश की 2-0 से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शाकिब 7 स्थान उठकर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।

भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां वह 6 दिसंबर से 4 टेस्टों की सीरीज खेलने उतरेगी। पहला मैच एडिलेड ओवल में खेला जाना है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख