Daily Horoscope
✕

आईसीसी ने कहा, भ्रष्टाचार की जांच में सहयोग नहीं कर रहा टीवी चैनल

Updated: सोमवार, 28 मई 2018 (12:35 IST)
दुबई। आईसीसी ने सोमवार को दावा किया कि अल जजीरा स्पाट फिक्सिंग के आरोपों की उसकी जांच में पर्याप्त सहयोग नहीं कर रहा है। चैनल ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीमों से जुड़े मैचों में फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं।


इस टीवी चैनल ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीमों से जुड़े मैचों में फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं।चैनल ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया है कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देश उन टीमों में शामिल हो सकते हैं, जिन्हें पिछले दो वर्षों में मैच फिक्सरों ने प्रभावित किया।

आईसीसी ने बयान में कहा, हमारी प्रसारकों से बात चल रही है, जिसने हमारे सहयोग करने और जानकारी साझा करने के लगातार आग्रहों को नकारा है, जिससे अब तक हमारी जांच में रूकावट पैदा हुई है। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा कि वह इन आरोपों को गंभीरता से ले रही है और उसने आज प्रसारित हुए इस पूरे स्टिंग ऑपरेशन को देखा है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख