Hanuman Chalisa
✕

दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली की संभावना तलाश रहे ICC, BCCI, CA, ECB

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2025 (10:47 IST)
Two-Tier Test system : भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ आईसीसी तीन बड़े देशों के बीच और श्रंखलाएं करवाने के लिए दो स्तरीय टेस्ट व्यवस्था की संभावना पर विचार कर रहा है।
 
‘द ऐज’ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के नए चेयरमैन जय शाह (Jay Shah) इस महीने के आखिर में इस संदर्भ में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड (Mike Baird) और क्रिकेट इंग्लैंड के प्रमुख रिचर्ड थॉम्पसन (Richard Thompson) से बात करेंगे।
 
अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट में दो स्तरीय व्यवस्था की कोई भी योजना 2027 में मौजूदा भावी दौरा कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही शुरू होगी।’’

<

A two-tier structure for Test cricket is the subject of talks between Australia, India, England and ICC chair Jay Shah, reports @danbrettig  pic.twitter.com/Bt1X4NTT1Z

— 7Cricket (@7Cricket) January 6, 2025 >
BCCI इस समय 12 जनवरी को मुंबई में आमसभा की विशेष बैठक की तैयारी में है जिसमें अंतरिम सचिव देवजीत सैकिया पूर्णकालिक पद संभालेंगे। सैकिया को शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद रिक्त हुए पद पर कार्यवाहक सचिव चुना गया था।
 
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ हमें अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है। एसजीएम की तैयारी की जा रही है और आस्ट्रेलिया के हाल ही में खत्म हुए दौरे पर भी बात की जायेगी। कुछ साल पहले इस पर बात हुई थी लेकिन तब से कुछ नहीं सुना। (भाषा)  
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख