Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हार्दिक पांड्‍या ने धोनी को बताया अपना आदर्श, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो

बुधवार, 8 मई 2019 (23:57 IST)
चेन्नई। भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श बताते हुए उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है।
 
आईपीएल के 12वें संस्करण के क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स खास प्रदर्शन नहीं कर सकी जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस ने 6 विकेटों से मुकाबले को जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक विभिन्न बिंदुओं पर बात करने के लिए धोनी के पास गए और उनके साथ हाथ मिलाते दिखाई दिए।
 
हार्दिक ने मुकाबले के बाद धोनी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने धोनी के लिए संदेश लिखा- 'मेरे प्रेणास्रोत, मेरे दोस्त, मेरे भाई, मेरे आदर्श महेंद्र सिंह धोनी।' यह हालांकि पहला मौका नहीं है और वे कई बार धोनी की प्रशंसा कर चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट जैसा शॉट लगाया था जिसकी धोनी ने तारीफ भी की थी।
 
इसमें कोई शक नहीं है कि धोनी का जलवा ऐसा है कि उनके लिए हर मैदान घरेलू मैदान जैसा है। वे जहां भी जाते हैं, लोग उन पर खूब सारा प्यार लुटाते हैं। भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों पर उनका जबर्दस्त प्रभाव है। टीम में धोनी की मौजूदगी एक मेंटर जैसी है।
 
धोनी ने मौजूदा आईपीएल सत्र में बल्ले से बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रशंसक उनकी इस फॉर्म की उम्मीद विश्व कप के लिए भी लगा रहे हैं। हार्दिक और धोनी की जोड़ी विश्व कप में भारत के लिए काफी अहम होगी। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख