Hanuman Chalisa
✕

कोहली ने कहा कि हार्दिक पांड्‍या की वापसी से टीम का संतुलन बेहतर हुआ

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (19:09 IST)
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड)। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उम्मीद जताई कि टीवी शो पर महिलाओं के प्रति अनुचित टिप्पणी के कारण निलंबन के बाद सफल वापसी करने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 'बेहतर क्रिकेटर' बनकर उभरेंगे और नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। कोहली ने यह भी कहा कि पांड्‍या की वापसी से टीम का संतुलन भी बेहतर हुआ है।
 
 
महिलाओं के प्रति अनुचित टिप्पणी के लिए पांड्या को अब भी जांच का सामना करना होगा लेकिन उन्होंने सोमवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाने के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का शानदार कैच लपका। उन्हें हालांकि बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
 
पांड्या और लोकेश राहुल की करण जौहर के चैट शो पर टिप्पणी की निंदा करने वाले कोहली ने सोमवार को इस ऑलराउंडर की तारीफ की। कोहली ने तीसरे वनडे में 7 विकेट की जीत के साथ भारत के 5 मैचों की श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाने के बाद कहा कि जीवन में इस तरह की स्थिति से निपटने के दो ही तरीके हैं- या तो आप टूट जाते हो या आप इस स्थिति से सबक लेते हो और चीजों को सही करने के लिए इसे प्रेरणा के रूप में देखते हो।
 
भारतीय कप्तान ने कहा कि क्रिकेटर के लिए खेल से प्यारा कुछ नहीं है। आप अपनी पूरी ऊर्जा खेल पर लगा देते हों, अगर आप खेल का सम्मान करते हों तो खेल बदले में आपका सम्मान करता है। यह कोई रॉकेट विज्ञान नहीं है और पांड्या ने वापसी करते हुए इस मैच में जरूरी जज्बा दिखाया और वे सुधार की राह पर हैं तथा आपको कुछ अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है (पांड्या जैसी स्थिति में)। जो भी इसमें से सकारात्मकता के साथ निकलेगा, वह अपने करियर में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है, जैसा कि अतीत में हमने कई क्रिकेटरों के साथ देखा।
 
कोहली ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि वे इसी सही राह पर चलेंगे और बेहतर क्रिकेटर बनेंगे और मुझे लगता है कि वे ऐसा कर सकते हैं। इसी महीने पांड्या और राहुल को बीसीसीआई ने जांच लंबित रहने तक ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश वापस भेज दिया था।

ऐसा लग रहा था कि वे न्यूजीलैंड के पूरे दौरे से भी बाहर रहेंगे लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) ने पिछले हफ्ते उन पर लगा अंतरिम निलंबन हटा दिया और अब उनके भविष्य का फैसला लोकपाल करेगा जिसे अब तक उच्चतम न्यायालय ने नियुक्त नहीं किया है।
 
कोहली ने कहा कि दुनिया की कोई भी टीम पांड्या को अपनी टीम के साथ जोड़ना पसंद करेगी और उनका टीम में होना काफी अच्छा है। वे टीम को संतुलन देते हैं। उन्होंने आज सोमवार को जिस तरह गेंदबाजी की, वह दर्शाता है कि उन्होंने वापस जाकर अभ्यास किया। आप उनके जज्बे को देखकर ऐसा कह सकते हों, उसने 2 अहम विकेट भी चटकाए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख