Hanuman Chalisa
✕

वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 5-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (20:50 IST)
दुबई। ऑस्ट्रेलिया ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 5वां और अंतिम वनडे 20 रन से जीतकर पाकिस्तान का 5 मैचों की सीरीज में 5-0 से सफाया कर दिया और खुद को आगामी विश्व कप के लिए खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में पेश कर दिया।
 
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को 50 ओवरों में 7 विकेट पर 327 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 7 विकेट पर 307 रन पर रोक दिया। मैच में मात्र 33 गेंदों पर 70 रन बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार दिया गया।
 
ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह भारत और पाकिस्तान के दौरों में लगातार 8 मैच जीत लिए। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले भारत दौरे में पहले 2 मैच हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले 3 मैच जीतकर सीरीज 3-2 से जीत ली। ऑस्ट्रेलिया ने इसका बाद पाकिस्तान से सीरीज 5-0 से जीती।
 
5वें वनडे में ऑस्ट्रेलिया की पारी में ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 111 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 98 रन, फिंच ने 69 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53, शान मार्श ने 68 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के के सहारे 61 और मैक्सवेल ने आतिशी अंदाज में मात्र 33 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए 70 रन ठोंके।
 
ऑस्ट्रेलिया की पारी में 15 वाइड सहित 22 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान शिनवारी ने 49 रनों पर 4 विकेट और जुनैद खान ने 73 रनों पर 3 विकेट लिए। मोहम्मद अब्बास ने 10 ओवर में 71 रन दिए।
 
पाकिस्तान की पारी में हैरिस सोहैल ने 129 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शानदार 130 रन बनाए लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। शान मसूद ने 50, उमर अकमल ने 43 और कप्तान इमाद वसीम ने 50 रन बनाए।
 
सोहैल शानदार शतक बनाने के बाद 5वें बल्लेबाज के रूप में 41वें ओवरों में आउट हुए। उनके आउट होने के बाद शेष बल्लेबाज टीम को जीत की मंजिल पर नहीं ले जा सके। वसीम ने 34 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए लेकिन टीम लक्ष्य से दूर रह गई।
 
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जैसन बेहरनडोर्फ ने 63 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। केन रिचर्ड्सन, नाथन लियोन, मैक्सवेल और एडम जम्पा को 1-1 विकेट मिला। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख