suvichar
✕

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने विरोधी टीमों को चेताया

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (18:31 IST)
दुबई। कप्तान आरोन फिंच ने चेताया है कि ऑस्ट्रेलिया भारत में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतने के बाद पाकिस्तान का क्लीन स्वीप करके अगले महीने शुरू होने वाले विश्व कप में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत बढ़े हुए मनोबल के साथ करेगा।
 
ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे पूर्व 15 महीने में 18 में से सिर्फ 3 मैच जीत पाई थी लेकिन फिंच की अगुआई में 2015 की विश्व चैंपियन टीम ने भारत के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली मजबूत टीम को 3-2 से हराया, जो 2009 के बाद टीम की भारत में पहली श्रृंखला जीता है।
 
ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद यूएई में पाकिस्तान का 5-0 से क्लीनस्वीप किया। पाकिस्तान की टीम ने इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान सरफराज अहमद सहित 6 शीर्ष खिलाड़ियों को आराम दिया था।

2 शतक और 2 अर्द्धशतक से 451 रन बनाकर मैच ऑफ द सीरीज बने फिंच ने कहा कि अब हम विश्व कप में काफी आत्मविश्वास के साथ जाएंगे जबकि काफी लोगों ने हमें खारिज कर दिया था।
 
उन्होंने कहा कि यहां आते हुए हमारा ध्यान पूरी तरह से केंद्रित था और यह विश्व कप से पहले हमारे पास आखिरी मौका था इसलिए हम टूर्नामेंट में लय के साथ जाना चाहते थे। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख