Hanuman Chalisa

फ्रेंचाइजी मालिक पीएसएल का पांचवां सीजन पाकिस्तान में कराने को राजी हुए

मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (14:09 IST)
कराची। पाकिस्तान सुपर लीग का पांचवां सत्र देश में ही खेला जाएगा क्योंकि फ्रेंचाइजी मालिकों ने क्रिकेट बोर्ड के इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।

पेशावर जाल्मी टीम के मालिक जावेद अफरीदी ने कहा कि छह टीमों के मालिकों की सोमवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है कि पीएसएल के मैच कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में खेले जाएं। 
 
इन फ्रेंचाइजी मालिकों की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी और प्रबंध निदेशक वसीम खान से लाहौर में मुलाकात हुई थी। अफरीदी ने कहा, ‘सभी फ्रेंचाइजी पीएसएल में खेलने को राजी है क्योंकि इससे उन्हें भी मुनाफा होगा और घाटे कम होंगे।’ पीएसएल का पांचवां सत्र अगले साल फरवरी मार्च में खेला जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के पहले चार सत्रों के आधे से अधिक मैच यूएई में होने से टीमों को नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विदेशी खिलाड़ियों को यहां खेलने पर ऐतराज है तो कुछ समझौते करने पड़ेंगे।
 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख