dharma sangrah
✕

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व विकेटकीपर लोरना का निधन

Updated: मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (16:00 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज लोरना बील का निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। लोरना ने 1948 से 1951 तक 7 टेस्ट खेले थे और 72 रन बनाए थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में विकटोरिया टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक होक्ली ने कहा, 'हमारी संवेदनाएं लोरना के परिवार और उनके करियर के दौरान बने उनके दोस्तों के साथ है। इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने अपने करियर में जो चुनौतियां देखी वो आज के खिलाड़ी सपने में भी नहीं सोच सकते हैं।' 
 
1923 में जन्मी लोरना ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने सभी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेले। उन्होंने महज 12 वर्ष की उम्र में खेलना शुरु किया था।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख