Daily Horoscope
✕

टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद मोहम्मद सिराज के पिता का निधन

Published: शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (23:31 IST)
नई दिल्ली। 4 टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता मोहम्मद गौस का निधन हो गया। गौस 53 बरस के थे और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे।

एक क्रिकेटर के रूप में सिराज की सफलता में उनके पिता की अहम भूमिका रही और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया।

सिराज की इंडियन प्रीमियर लीग टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने ट्वीट किया, मोहम्मद सिराज और उनके परिवार के प्रति हम तहेदिल से प्रार्थना करते हैं और शोक जताते हैं जिन्होंने अपने पिता को खो दिया। पूरा आरसीबी परिवार इस मुश्किल समय में आपके साथ है। मियां, मजबूत बने रहिए।

पता चला है कि पृथकवास से जुड़े नियमों के कारण सिराज अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद नहीं लौटेंगे। भारतीय टीम 13 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद अभी 14 दिन के पृथकवास से गुजर रही है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख