ramcharitmanas
✕

एशेज श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2019 (09:32 IST)
लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड बाएं घुटने की चोट के कारण मौजूदा एशेज श्रृंखला में कोई भूमिका नहीं निभा पाएंगे। वुड ने अपने देश को पिछले महीने विश्व कप ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और उसी दौरान उन्हें यह चोट लगी थी।

डरहम के इस तेज गेंदबाज ने 25.72 के औसत से 18 विकेट चटकाए थे। वुड को इंग्लैंड की एजबेस्टन में पहले टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुना गया था। विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड पर मिली जीत के दौरान उनकी पसली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिससे उनका लार्ड्स और हेडिंग्ले में एशेज श्रृंखला के मैच में नहीं खेलना निश्चित था।

इंग्लैंड ने शुक्रवार को घोषणा की कि वुड घुटने की समस्या के अलावा टखने की चोट से जूझ रहे हैं। टीम के बयान के अनुसार, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को विश्व कप के दौरान लगी चोट को ठीक कराने के लिए घुटने की सर्जरी करानी पड़ी। वे इसके लिए रिहैब जारी रखेंगे। इन चोटों के कारण वे सत्र के बचे हुए सत्र में क्रिकेट खेलने के उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख