Hanuman Chalisa
✕

सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में पहुंचा प्रशंसक, विराट कोहली को गले लगाया

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (17:09 IST)
हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और ऐसा ही कुछ वेस्टइंडीज़ के साथ यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन हुआ जब एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट तक पहुंच गया।


भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरे टेस्ट में सुबह के सत्र में जब मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया तो भारतीय टीम फील्डिंग के लिए मैदान पर मौजूद थी। उसी दौरान एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए और बैरीकेड पर छलांग लगाकर मैदान पर पहुंच गया और विराट के नज़दीक पहुंच गया।

उस प्रशंसक ने भारतीय कप्तान को गले लगा लिया और फिर जबरन उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करने लगा। विराट हालांकि उस व्यक्ति से दूर होकर बचते नजर आए जबकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे विराट से दूर करने का प्रयास किया।

इससे पहले राजकोट टेस्ट में भी विराट को ऐसी ही असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था जब भारतीय क्रिकेटर पिच पर जबरन आए कई लोगों से घिर गए थे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख