dharma sangrah
✕

इयोन मोर्गन की चोटिल अंगुली का होगा एक्स रे

Updated: शनिवार, 25 मई 2019 (11:38 IST)
लंदन। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन अभ्यास के दौरान बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में चोट लगने के बाद एहतियात के तौर पर एक्स-रे कराने जाएंगे।
 
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि आगामी विश्व कप की तैयारियों के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले अनौपचारिक मैच से पहले मोर्गन टीम के दूसरे खिलाड़ियों के साथ साउथंप्टन में कैच पकड़ने के अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए।
 
ईसीबी ने कहा कि इयोन मॉर्गन की बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में चोट लग गई जिसके बाद वे एहतियात के तौर पर एक्स-रे के लिए अस्पताल जा रहे हैं। विश्व कप में इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत 30 मई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख