suvichar
✕

जीत के बावजूद मोर्गन ने माना बाउंड्री नियम सही नहीं

Updated: शनिवार, 20 जुलाई 2019 (23:57 IST)
लंदन। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन ने अपने देश की ऐतिहासिक जीत के बावजूद माना है कि फाइनल में मैच और सुपर ओवर के टाई होने के बाद लागू किया गया बाउंड्री नियम ठीक नहीं था।
 
इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने की बदौलत विजेता घोषित किया गया था। मैच निर्धारित ओवरों और फिर सुपर ओवर के बाद भी बराबरी पर रहा था जिसके बाद आईसीसी का यह नियम लगाया गया था।
 
मोर्गन ने भी माना कि मैच पूरी तरह संतुलित था और यह नहीं कहा जा सकता कि कौन हारा और कौन जीता? उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस तरह का परिणाम मिलना ठीक है, जब दोनों ही टीमें बराबरी पर थीं। 
मैच में एक भी पल ऐसा नहीं था जिसे देखकर यह कहा जाए कि हार या जीत का वह कारण था। मैं सच को सच ही कहता हूं। मैं जानता हूं कि क्या हुआ? मैं भी नहीं कह सकता कि मैच हारा या जीता? यह बराबरी का मुकाबला था। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख