dharma sangrah
✕

बशीर की जगह 35 साल का स्पिनर खेलेगा चौथा टेस्ट, इंग्लैंड ने चौॆकाया

इंग्लैंड ने बशीर की जगह डॉसन को चौथे टेस्ट की एकादश में शामिल किया

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 22 जुलाई 2025 (13:55 IST)
ENGvsIND इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच के लिए सोमवार को चोटिल ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज लियाम डॉसन को एकादश में शामिल किया।
इंग्लैंड पांच मैच की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 से आगे है जिसने हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में क्रमशः पहला और तीसरा टेस्ट जीता था। भारत ने एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट जीता था।

बशीर तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के एक शक्तिशाली ड्राइव को रोकने की कोशिश में बाएं हाथ की तर्जनी में फ्रेक्चर के बाद श्रृंखला के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बशीर की सर्जरी भी हो चुकी है।ऑफ स्पिनर बशीर ने तीसरे टेस्ट में अंतिम विकेट लेकर इंग्लैंड को 22 रन से करीबी जीत दिलाई थी।

बशीर के बाहर होने के कारण 35 वर्षीय डॉसन की टीम में वापसी हुई जिन्होंने अपने तीन टेस्ट मैच में से पिछला टेस्ट जुलाई 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। काउंटी क्रिकेट में प्रभावी प्रदर्शन के बाद डॉसन की टीम में वापसी हुई है।

इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। भारत के खिलाफ 2016 में चेन्नई में टेस्ट डेब्यू करने वाले डॉसन ने अपना पिछला और तीसरा टेस्ट जुलाई 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। लेकिन हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करके उन्होंने अंतिम एकादश मे जगह बनाई है। उनके लिए अच्छी बात यह है कि वह गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख