dharma sangrah
✕

कुक की जगह इंग्लैंड टीम में बर्न्स को मिला मौका

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (01:40 IST)
नॉटिंघम। सरे के नए बल्लेबाज रोरे बर्न्स को श्रीलंका दौरे पर जाने वाली इंग्लैंड टीम में दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक की जगह शुक्रवार को घोषित की गई 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इस दौरे पर इंग्लैंड को तीन टेस्ट मैच खेलने हैं।


टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज कुक ने इस साल भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। कुक की जगह लेने वाले बर्न्स की कप्तानी में सर्रे की टीम इस साल काउंटी चैंपियन बनी थी और उन्होंने सबसे ज्यादा 1319 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 69 का रहा।

इंग्लैंड टीम : जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जानी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरे बर्न्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, जो डेन्ली, कीटोन जेनिंग्स, जैक लीच, ओलिवर पोप, आदिल राशिद, बेन स्टोक्स, ओले स्टोन और क्रिस वोक्स। 
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख