biodatamaker
✕

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया से 4-1 से जीती वनडे सीरीज

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (20:52 IST)
पर्थ। जो रूट की 62 रनों की शानदार पारी के बाद टॉम करेन के 5 विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 5वें और अंतिम वनडे में रविवार को 12 रन से हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली।
 
 
इंग्लैंड ने ओपनर जैसन रॉय के 49, जानी बेयरस्टो के 44, एलेक्स हेल्स के 35 और रूट के 68 गेंदों में 62 रनों की बदौलत 47.4 ओवरों में 259 रन बनाए। आईपीएल में मोटी कीमत पाने वाले एंड्रू टाई ने इसका जश्न 46 रनों पर 5 विकेट लेकर मनाया।
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम इसके जवाब में मार्कस स्टॉयनिस की 99 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों से सजी 87 रनों की पारी के बावजूद 48.2 ओवरों में 247 रनों पर सिमट गई। करेन ने 35 रनों पर 5 विकेट झटके और 'मैन ऑफ द' मैच बने। जो रूट को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मिला। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख