Hanuman Chalisa

कोहली की कप्तानी में आप गलती नहीं निकाल सकते : वेसेल्स

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (20:49 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान केपलर वेसेल्स ने रविवार को कहा कि कोहली अपनी आक्रामकता से थोड़ा संतुलन बैठा सकते हैं लेकिन जब तक उनकी कप्तानी में भारत के लिए सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं, तब तक आप उनके नेतृत्व पर सवाल नहीं उठा सकते।
 
 
वेसेल्स ने कहा कि कोहली इस भारतीय टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा रहे। वे अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से उन्हें जीतने का आत्मविश्वास देते हैं। वे मैदान पर काफी भावुकता दिखाते हैं। कई बार ये अच्छा होता है, कई बार शायद अच्छा नहीं होता है। निश्चित तौर पर उन्हें इस मामले में संतुलन बैठाने की जरूरत है। लेकिन पूर्ण रूप से उन्होंने जिस तरह से टीम का नेतृत्व किया और आप उनकी कप्तानी में कोई गलती नहीं निकाल सकते।
 
वेसेल्स ने कहा कि भारत को दूसरे टेस्ट में उपमहाद्वीप जैसे हालात में 135 रन से हारने की जगह अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था। सेंचुरियन में टीम के लिए सबसे अच्छा मौका था। वांडरर्स हमेशा से मुश्किल विकेट रहा है और हमने देखा कि इस बार यह सामान्य से ज्यादा मुश्किल था। केपटाउन की तरह यहां भी गेंद काफी स्विंग हो रही थी, लेकिन इस पिच पर गेंद काफी तेज आ रही थी और उछाल भी काफी था।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी ने श्रृंखला में जैसा प्रदर्शन किया, यह काफी मुश्किल लग रहा था कि वे 3-0 की हार टाल पाएंगे, लेकिन उन्होंने मजबूती का परिचय देते हुए ऐसा नहीं होने दिया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख