Daily Horoscope
✕

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डग बॉलिंजर ने लिया संन्यास

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (22:51 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई टीम से काफी लंबे समय से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज डग बॉलिंजर ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। बॉलिंजर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 टेस्ट, 39 वनडे और नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने क्रमश: 50, 62 और नौ विकेट हासिल किए थे।


36 साल के बॉलिंजर ने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट और 2011 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आखिरी वनडे मैच खेला था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में नहीं खेल रहे थे और घरेलू क्रिकेट लीगों में ही खेल रहे थे और अब उन्होंने सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है।

बॉलिंजर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 टेस्ट, 39 वनडे और नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने क्रमश: 50, 62 और नौ विकेट हासिल किए थे। बॉलिंजर स्टीव वॉ, माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में खेल चुके हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख