dharma sangrah
✕

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से चांदीमल बाहर

Updated: मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (19:23 IST)
कोलंबो। श्रीलंका ने कप्तान दिनेश चांदीमल को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस बल्लेबाज को फार्म हासिल करने के लिए घरेलू मैचों में खेलने को कहा है। 

 
 
श्रीलंका क्रिकेट ने मंगलवार को बताया कि सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को 17 सदस्यीय टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। श्रीलंकाई टीम इस दौरे पर दो टेस्ट की श्रृंखला खेलेगी जो 13 फरवरी से शुरू होगी। 
 
चांदीमल ने हाल ही खत्म हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट मैचों में पांच, शून्य, 15 और चार रन बनाए थे। टीम में तीन नए खिलाड़ियों को मौका मिला है जिसमें बल्लेबाज ओशादा फर्नांडो, तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज और बायें हाथ के स्पिनर लसित एंबुल्देनिया शामिल हैं। 
 
हरफनमौला मिलिंदा सिरिवर्धने की लगभग तीन साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। पहला टेस्ट डरबन में जबकि दूसरा टेस्ट पोर्ट एलिजाबेथ में 21 फरवरी से खेला जाएगा। 
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख