Daily Horoscope
✕

आईसीसी का कठोर रुख, फिक्सिंग के आरोप में फंसे दिलहारा निलंबित

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (19:25 IST)
दुबई। श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर दिलहारा लोकुहेतिगे को मंगलवार को आईसीसी ने निलंबित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पिछले साल यूएई में टी-10 लीग में मैच फिक्सिंग का उन्हें आरोपी बनाया है।


आईसीसी ने कहा कि उन्होंने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से लोकुहेतिगे के खिलाफ आरोप तय किए हैं क्योंकि इस पूर्व क्रिकेटर को ईसीबी की आचार संहिता के लिए भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी नियुक्त किया था।

श्रीलंका की ओर से 9 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 2 टी-20 खेलने वाले लोकुहेतिगे पर ईसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत तीन आरोप तय किए गए हैं। लोकुहेतिगे ने इस टी-10 प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था और उनके पास इन आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय है।

श्रीलंका क्रिकेट अतीत में भ्रष्टचार के कई मामलों का सामना करना पड़ा है। आईसीसी ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान जोयसा पर भी मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था और 31 अक्तूबर को उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।

सनथ जयसूर्या पर भी आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत दो आरोप लगे हैं जिससे श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने इनकार किया है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख